Blog Post

बदलता भारत न्यूज़ - BBN > News > सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में एक व्यक्ति गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने और विवाद की आशंका के चलते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान गढ़ी मलूक नंबर-01, थाना कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर निवासी 58 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्रीमान सिंह को सड़क पर कथित रूप से बेवजह गाली-गलौज करते हुए तथा झगड़े पर आमादा पाए जाने के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल:उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।हेड कांस्टेबल विकास (नंबर 1258), थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *