सहारनपुर। देवबंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त सिपटैन पुत्र सैय्यद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ग्राम सांपला खत्री का निवासी है।
मामला 29 मार्च 2026 का है, जब वादी इंतसार ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) भी बढ़ाई गई।
पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पिलर नंबर-10 के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में की गई।
#SaharanpurNews #DeobandPolice #CrimeNews