Blog Post

बदलता भारत न्यूज़ - BBN > Uncategorized > सहारनपुर: प्रतिबंधित आम की लकड़ी का अवैध परिवहन, पुलिस व वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज

सहारनपुर: प्रतिबंधित आम की लकड़ी का अवैध परिवहन, पुलिस व वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज

फतेहपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जसहारनपुर, 28 अक्टूबर 2026। जनपद सहारनपुर में प्रतिबंधित लकड़ियों की तस्करी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आम की लकड़ी से लदे एक महिंद्रा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भटपुरा के जंगल में की गई। चेकिंग के दौरान टीम ने महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर पर लदी आम की लकड़ी को कब्जे में लिया। मामले में थाना फतेहपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 445/26, धारा 4/10 उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाईयह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट और क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का नेतृत्व थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *