Blog Post

बदलता भारत न्यूज़ - BBN > News > सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई: गागलहेड़ी पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त सलमान को किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई: गागलहेड़ी पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त सलमान को किया गिरफ्तार

सहारनपुर | गागलहेड़ी पुलिस की कार्रवाईजनपद सहारनपुर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को एक NBW वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र सलीम, निवासी ग्राम हरोड़ा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त को संबंधित मुकदमे में ग्राम हरोड़ा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार एवं हेड कांस्टेबल राहुल चौहान।#SaharanpurPolice #GagalheriPolice #SaharanpurNews #UPPolice #CrimeNews

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *