सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रिक्शा टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद सड़क पर हंगामा और गाली-गलौज करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।सहारनपुर पुलिस — कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध ।