सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ग्राम लतीफपुर भूड़, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर का निवासी है।पुलिस के मुताबिक, मामले में वादी की पुत्री प्रिंसी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बड़ी कार की मांग पूरी न होने पर 14 अक्टूबर 2026 को उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। इस संबंध में थाना बेहट में मुकदमा संख्या 412/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गंदेवड़ अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।