सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो प्रदीप रोहेला को कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि किसान से जमीन की धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।