सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 19–20 अक्टूबर 2026 को चेकिंग एवं गश्त के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।