Blog Post

बदलता भारत न्यूज़ - BBN > News > दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत

दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत

सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र के साल्हापुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम अक्षित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे अक्षित अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। करीब 10 बजे मोहल्ले के पास स्थित तालाब में खोजबीन के दौरान पानी में जमा कचरे के बीच मासूम का शव दिखाई दिया। इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।बताया गया कि अक्षित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता साहब सिंह पुंडीर ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *