सहारनपुर। रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित बैडमिंटन क्लब में आयोजित तीन दिवसीय सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का 29 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों, पुलिस नवागंतुकों, पुलिस ओपन वर्ग तथा राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु एवं वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
अंडर-09 वर्ग में वैभव विजेता तथा प्रिन्स उपविजेता रहे। अंडर-13 वर्ग में दीपांशु विजेता और अक्षत उपविजेता रहे। अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या विजेता तथा आशवी उपविजेता रहीं। अंडर-17 वर्ग में प्रभाव विजेता और वैभव उपविजेता रहे।
पुलिस महिला ओपन वर्ग में साधना विजेता और पूनम उपविजेता रहीं। पुलिस ओपन डबल्स वर्ग में मु0आ0 सोनू एवं मु0आ0 विजय की जोड़ी विजेता रही, जबकि मु0आ0 विनोद एवं आ0 रूपेश उपविजेता रहे।
राजपत्रित एवं अराजपत्रित डबल्स वर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन सिंह एवं मु0आरक्षी सोनू की जोड़ी विजेता रही। सीटीओ सूरज कुमार एवं मु0आ0 विजय की जोड़ी उपविजेता रही।
समापन अवसर पर विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
URL Slug:
saharanpur-police-badminton-tournament-2026-concludes-successfully