थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 28 सितंबर 2026 को चेकिंग और गश्त के दौरान की गई।पुलिस के अनुसार, घंटाघर यानी किशनपुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन रही थी। पुलिस को आशंका थी कि विवाद बढ़ने से इलाके में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए लोगों में थाना फतेहपुर क्षेत्र के छुटमलपुर निवासी आशू पुत्र प्रमोद कुमार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी सलमान उर्फ उस्मान पुत्र खलील तथा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला गढ़ी मलूक नंबर दो निवासी सन्नी पुत्र रमेश चन्द और दीपक कुमार पुत्र संजय शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि चारों व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग एवं गश्त अभियान के तहत की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार और कांस्टेबल 1468 धर्मेन्द्र राणा, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर शामिल रहे।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।