सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर विजेंद्र कश्यप का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने अपने आवास पर विजेंद्र कश्यप को आमंत्रित कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर भी मौजूद रहे।

साहब सिंह पुंडीर ने विजेंद्र कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और विश्वास जताया कि विजेंद्र कश्यप पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
विजेंद्र कश्यप ने भी इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।
BBN News | बदलता भारत न्यूज़